ईरान ने खारिज की डोनाल्ड ट्रंप की मांग, कहा- परमाणु कार्यक्रम या…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान ने खारिज की डोनाल्ड ट्रंप की मांग, कहा- परमाणु कार्यक्रम या...

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब ईरान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे ये विवाद और बढ़ सकता है. ईरान ने अब साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका नाकाबंदी हटा लेता है तो होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि वे सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्ति की स्थायी घोषणा चाहते हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता पर कोई बातचीत नहीं होगी। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में दोबारा दखल दिया तो इलाके में फिर से युद्ध शुरू हो सकता है.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया परमाणु हमले की धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यह बेतुकी बात है कि वे शांति और परमाणु संकट को रोकने की बात करते हैं, जबकि उनका समाधान सिर्फ दिखावा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी ये धमकी

उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच घोषित ‘संघर्ष विराम’ अब भी लागू है, भले ही ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पास दोनों के बीच सैन्य झड़पें हुई हों. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह समझौता टूटा तो इसका असर ‘स्पष्ट और बड़े पैमाने’ पर दिखेगा. उन्होंने कहा कि आपको ये पता लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सीजफायर खत्म हुआ है या नहीं. जरा ईरान से उठते प्रकाश के पर्वत को देखिए।

पीसी:इंडियाटुडे

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version