केनरा एचएसबीसी लाइफ का आईपीओ: 10 अक्टूबर को खुलेगा, 100-106 रुपये प्रति शेयर मूल्य
मुंबई: केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 100-106 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। 2,516 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 10 अक्टूबर को खुलेगा और 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। बड़े निवेशक 9 अक्टूबर को अपनी बोलियां लगा सकेंगे।
संयुक्त उद्यम का आईपीओ:
केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस, केनरा बैंक द्वारा प्रवर्तित एक संयुक्त उद्यम है। इसमें केनरा बैंक की 51 प्रतिशत और एचएसबीसी समूह की एचएसबीसी इंश्योरेंस (एशिया पैसिफिक) होल्डिंग्स की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
23.75 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश:
केनरा एचएसबीसी लाइफ का आईपीओ पूरी तरह से 23.75 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है। बिक्री पेशकश के तहत, केनरा बैंक 13.77 करोड़ शेयर, एचएसबीसी इंश्योरेंस (एशिया-पैसिफिक) होल्डिंग्स लिमिटेड 47.5 लाख शेयर और निवेशक पंजाब नेशनल बैंक 9.5 करोड़ शेयर बेचने की योजना है।
17 अक्टूबर को बाजार में सूचीबद्धता की उम्मीद:
केनरा एचएसबीसी लाइफ का शेयर 17 अक्टूबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
