अब आईआरसीटीसी की नई टिकट बुकिंग वेबसाइट में किए गए ये चार तकनीकी सुधार, यात्रियों को मिलेगा फायदा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अब आईआरसीटीसी की नई टिकट बुकिंग वेबसाइट में किए गए ये चार तकनीकी सुधार, यात्रियों को मिलेगा फायदा
अब आईआरसीटीसी की नई टिकट बुकिंग वेबसाइट में किए गए ये चार तकनीकी सुधार, यात्रियों को मिलेगा फायदा

AMN. हर दिन टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को आसान और तेज़ बनाने के लिए, आईआरसीटीसी ने अब एक नई टिकट बुकिंग वेबसाइट लॉन्च की है। इसमें लोगों को अब सभी वर्गों की सीटें एक साथ दिखेंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा वर्जन बुधवार रात 9 बजे से लाइव कर दिया गया है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा मुख्य रूप से चार प्रमुख तकनीकी सुधार किये गये हैं. पहला सुधार यह है कि अब लॉगिन या बुकिंग के दौरान परेशान करने वाले कैप्चा दिखाई नहीं देंगे। कोई अनावश्यक पॉप-अप, चमकते ग्राफ़िक्स और ध्यान भटकाने वाले तत्व नहीं होंगे।

दूसरा सुधार यह किया गया है कि अब सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देगी। यूजर्स को स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी जैसी अलग-अलग क्लास के लिए बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं, आईआरसीटीसी की ओर से बुकिंग के लिए ‘फास्ट चेकआउट’ फीचर भी जारी किया गया है। इसके तहत यात्रियों को टिकट बुक करते समय जिन चरणों से गुजरना पड़ता था, उसकी संख्या कम कर दी गई है। इससे पूरी बुकिंग प्रक्रिया में लगने वाला समय कम हो जाएगा।

‘आसान रिपीट बुकिंग’ की सुविधा प्रदान की गई

अब आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए ‘ईजी रिपीट बुकिंग’ की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसमें यात्रियों की डिटेल पहले से ही सेव रहेगी. इससे यात्री को अगली बार टिकट बुक करते समय दोबारा नाम, उम्र या अन्य जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी।

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *