Gold and Silver Price: आज भी बढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें ताजा कीमतें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
Gold and Silver Price: आज भी बढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें ताजा कीमतें
Gold and Silver Price: आज भी बढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें ताजा कीमतें

AMN. राजस्थान में आज भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर में सोने और चांदी की कीमतें समान हैं।

हालांकि, स्थानीय ज्वैलर्स के मेकिंग चार्ज और जीएसटी के कारण अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कीमत चुकानी पड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,440 रुपये हो गई है, जो कल 1,49,340 रुपये थी. वहीं, 24 कैरेट सोना आज 1,56,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

कल इसकी कीमत 1,56,810 रुपये प्रति दस ग्राम थी. इस तरह सोने की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। आपको बता दें कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का यह दौर पिछले कुछ समय से जारी है। आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये तक पहुंच गई. कल इसकी कीमत 2,90,000 रुपये थी. इस प्रकार आज चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है.

‘पीसी:goldmarket.fr
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *