इस दिन राजस्थान आएंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इस दिन राजस्थान आएंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति
इस दिन राजस्थान आएंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति

जयपुर. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर राजस्थान आने वाले हैं. कांग्रेस की राजस्थान इकाई की ओर से बुधवार को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किये गये व्यापार समझौते के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस इस समझौते का पुरजोर विरोध करेगी और पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी. आंदोलन की शुरुआत किसान सम्मेलन से होगी, जिसका आयोजन 9 मार्च को श्रीगंगानगर में प्रस्तावित है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. इसमें प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में ये दिग्गज भी शामिल हुए.

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रभारी आदरणीय सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, सह प्रभारी चिरंजीव राव, रुत्विक मकवाना, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना, पार्टी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जन प्रतिनिधि उपस्थित थे.

मोदी सरकार ने देश के किसानों और छोटे व्यापारियों को धोखा दिया: जूली

टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के सम्मान और किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीसी: इंक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *