स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ में आज भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा. चेन्नई में खेला जाने वाला यह मैच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है. अगर टीम इंडिया आज हार गई तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर वह जीतती है तो सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेगी. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।
बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दिए हैं. संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. वहीं, उपकप्तान अक्षर पटेल की टीम में वापसी लगभग तय दिख रही है. इसके लिए वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है. खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा को एक और मौका मिल सकता है.
ये बात बैटिंग कोच के बयान से साफ हो गई. रिंकू सिंह के खेलने पर संशय है. उनकी जगह संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. टूर्नामेंट में तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है. इसलिए उन पर भी तलवार लटकती नजर आ रही है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतर सकते हैं. वहीं इशान किशन तीसरे स्थान पर खेलने आ सकते हैं. भारतीय टीम के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रित बुमरा।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप(टी)भारत(टी)जिम्बाब्वे(टी)हिंदी समाचार(टी)खेल समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


