AMN. चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं. अब इसकी कीमत रिकॉर्ड तीन लाख तक पहुंच गई है. आज हफ्ते के पहले दिन चांदी की कीमतों ने वायदा कारोबार में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 3 लाख रुपये के पार पहुंच गई है. इतिहास में पहली बार एक किलोग्राम चांदी की कीमत 3 लाख रुपये के पार हो गई है.
आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) खुलने के साथ ही चांदी की कीमत में 13,553 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही चांदी की कीमत पहली बार तीन लाख के पार पहुंच गई। इसके साथ ही एक किलोग्राम चांदी का नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस साल के पहले महीने में चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस महीने अब तक चांदी की कीमत में 65,614 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। साल 2025 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,701 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
सोना इतना महंगा हो गया
चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। यह 2900 रुपये महंगा हो गया है. MCX पर सोने के रेट में चांदी के बराबर बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को 5 फरवरी के लिए सोने का वायदा भाव 1,42,517 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था, जो आज 1,45,500 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इस प्रकार के सोने की कीमत में 2983 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,35,804 रुपये थी। अब तक यह 9,696 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है.
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


