AMN. आज एक बार फिर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी भूराजनीतिक तनाव के बीच आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया फिर 32 पैसे गिर गया। इसके चलते आज भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपये में गिरावट का कारण मध्य पूर्व युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान को बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक अगर अमेरिका और ईरान के बीच विवाद जारी रहा तो रुपया 98 तक जा सकता है.
आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है. पिछले साल दिसंबर 2025 में रुपया पहली बार 90 के स्तर को पार कर गया था. आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. एक तरह से ये दोहरा झटका है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


