जयपुर. नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने आज संपर्क पोर्टल को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने संपर्क पोर्टल से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. उन्होंने इस संबंध में सीएम भजनलाल शर्मा से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं. हनुमान बेनीवाल ने आज के माध्यम से कहा
नागौर सहित कई जगहों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान न कर शिकायतों को ‘निस्तारित’ दिखा दिया जाता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हमारा सवाल है कि कागज पर समाधान, ज़मीन पर वही पुरानी समस्या, क्या यही है आपकी सरकार का जवाबदेही मॉडल? क्या आपकी सरकार का “समाधान” केवल आँकड़े सुधारने तक ही सीमित है? यदि पोर्टल पर ही जनता की आवाज दबाई जा रही है तो इस व्यवस्था का क्या औचित्य है? बेनीवाल ने कहा कि संपर्क पोर्टल के अधिकारियों ने जो स्थितियां पैदा की हैं, वे न केवल व्यवस्था पर सवाल हैं, बल्कि जनता के विश्वास को भी कमजोर करती हैं.
स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर किये जा रहे बड़े-बड़े दावों का क्या औचित्य है?
उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा कि राजस्थान के सरकारी अस्पतालों की ये तस्वीरें चौंकाने वाली हैं. कहीं मरीज गर्मी से बेहाल हैं, कहीं एक बेड पर तीन-तीन बच्चे हैं तो कहीं परिजन घर से पंखा लाने को मजबूर हैं. मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि क्या यही है सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था? मैं राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से भी पूछना चाहता हूं कि क्या आपको अस्पतालों की ऐसी स्थिति की जानकारी है या आप जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं? जब अस्पतालों में पानी, पंखे, कूलर और बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं तो स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों का क्या औचित्य है? नागौर सहित प्रदेश भर के अस्पतालों की यह स्थिति राजस्थान की भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण है। मुख्यमंत्री जी, राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है कि अस्पतालों की ये लचर व्यवस्था कब सुधरेगी?
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


