रसोई गैस: अब इनके बिना नहीं होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, दिए गए ये निर्देश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
रसोई गैस: अब इनके बिना नहीं होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, दिए गए ये निर्देश
रसोई गैस: अब इनके बिना नहीं होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, दिए गए ये निर्देश

जयपुर. अब राजस्थान में बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री के गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य में घरेलू गैस आपूर्ति पर विभागीय अधिकारियों और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में ऐसे निर्देश दिए हैं. गोदारा ने बताया कि राज्य में संचालित लगभग 1300 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। कुछ एजेंसियों में बिना ओटीपी और डायरी एंट्री किए गैस सिलेंडर इधर-उधर करने की घटनाएं सामने आई हैं। इस तरह के घटनाक्रम से वास्तविक उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है।

मंत्री सुमित गोदारा ने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री के गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी ताकि फर्जी बुकिंग के कारण होने वाले डायवर्जन को पूरी तरह से रोका जा सके और उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक राहत मिल सके. उन्होंने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को ओटीपी एवं डायरी इंट्री की अनिवार्यता के संबंध में सभी गैस एजेंसियों में पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया.

उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय निगरानी समितियाँ कालाबाजारी, डायवर्सन और अवैध भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही हैं। गैस कंपनियों के फील्ड अधिकारी भी नियमित रूप से गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें। उन्होंने गैस कंपनियों के फील्ड अधिकारियों को प्रतिदिन एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण करने और निरीक्षण का विवरण जियो टैगिंग के साथ विभाग को भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने गैस कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों का प्रभावी निरीक्षण कर डायवर्जन को पूरी तरह से रोकने के निर्देश दिये।

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *