AMN. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज के लिए भी दोनों ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं।
आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है. कल इसकी कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर थी. आज जयपुर में एक लीटर डीजल की कीमत 90.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है. कल इसकी कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर थी.
प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो अजमेर में पेट्रोल 104.75 रुपये प्रति लीटर है. यहां इसकी कीमत में 0.39 की बढ़ोतरी हुई है। अलवर में आज पेट्रोल की कीमत 105.48 रुपये प्रति लीटर, बीकानेर और चूरू में 106.21 रुपये प्रति लीटर है. जोधपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये होगी. आपको बता दें कि पिछले काफी समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


