AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे महंगाई से जूझ रही जनता को किसी तरह की राहत नहीं मिली है.
जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज प्रमुख शहरों में ये हैं दोनों ईंधन के दाम
इंदौर – 106.48 रुपये / 91.88 रुपये
पटना- 105.58 रुपये/93.80 रुपये
सूरत – रु 95.00 / रु 89.00
नासिक – 95.50 रुपये / 89.50 रुपये
नई दिल्ली – 94.72 रुपये / 87.62 रुपये
मुंबई – 104.21 रुपये / 92.15 रुपये
कोलकाता – 103.94 / 90.76रुपये
चेन्नई – 100.75 रुपये / 92.34 रुपये
अहमदाबाद – 94.49 रुपये / 90.17 रुपये
बेंगलुरु – 102.92 रुपये / 89.02 रुपये
हैदराबाद – 107.46 रुपये / 95.70 रुपये
लखनऊ – 94.69 रुपये / 87.80 रुपये
पुणे – 104.04 रुपये / 90.57 रुपये
चंडीगढ़ – 94.30 रुपये / 82.45 रुपये
कई चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं
सरकारी तेल कंपनियां कब बदलेंगी दोनों ईंधन की कीमतें? ये तो आने वाला समय ही बताएगा. दोनों ईंधन के दाम कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं। लेकिन काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. कई चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं.
पीसी:cnbctv18
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
