राजस्थान मौसम अपडेट: भीषण गर्मी ने राज्य में लगाया लॉकडाउन, पारा 46 डिग्री के पार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: भीषण गर्मी ने राज्य में लगाया लॉकडाउन, पारा 46 डिग्री के पार

AMN. राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. राज्य में इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोगों ने दोपहर में घरों से बाहर निकलना लगभग बंद कर दिया है. ऐसे में गर्मी के मौसम ने राज्य में एक तरह का लॉकडाउन लगा दिया है.

राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. फलौदी, जैसलमेर और जालौर जैसे जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को राज्य के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया. इसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी. विभाग ने नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, बीकानेर और अजमेर समेत राज्य के कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

प्रदेश में मौसम बदलेगा

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी आई है. खबर है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। इसके असर से अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. आने वाले दिनों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. चूरू, झुंझुनू और सीकर जैसे जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है. तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version