स्पोर्ट्स डेस्क. पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर आई है. खबर ये है कि आईपीएल 2026 में धोनी की वापसी टल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की वापसी को लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन एक नए झटके ने उनकी वापसी को टाल दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि धोनी की वापसी में देरी का कारण उनकी पिंडली की चोट का दोबारा उभरना है.
फ्लेमिंग ने सीएसके की पांचवीं हार के बाद कहा कि वॉर्म-अप मैच के दौरान धोनी की चोट फिर से बढ़ गई थी, जिससे उनकी वापसी में फिर देरी हो गई। धोनी के फैंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये बुरी खबर है. सीएसके को अब तक पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इससे उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
