AMN. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. पश्चिम बंगाल में कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गहलोत ने बंगाल चुनाव के संदर्भ में मीडिया सहयोगियों से बातचीत की. इस संबंध में कांग्रेस द्वारा एक्स पर एक पोस्ट साझा किया गया है। गहलोत ने कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकारी एजेंसियों के जरिए विरोधियों पर छापेमारी कराती रहती है.
दूसरी ओर, वह चुनावों में अपना धार्मिक एजेंडा जारी रखती है। हालात इतने ख़राब हैं कि बोलने के अधिकार पर भी रोक लगाई जा रही है. देश के कितने पत्रकार और साहित्यकार जेल में हैं, कोई नहीं जानता. यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है.
गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का विभाग बन गया है. देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा हालात लोकतंत्र को नष्ट कर देंगे। वहीं महिला आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे पर भी बीजेपी ने सर्वदलीय बैठक बुलाना जरूरी नहीं समझा. इससे यह साफ हो गया है कि बीजेपी महिला आरक्षण देने को लेकर गंभीर नहीं थी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दिग्गज मौजूद रहे
पश्चिम बंगाल के कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गहलोत के साथ हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पश्चिम बंगाल मीडिया प्रभारी चरण सिंह सपरा, पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, अनिल भारद्वाज, एआईसीसी सचिव बीपी सिंह, पश्चिम बंगाल मीडिया विभाग की अध्यक्ष मीता चक्रवर्ती और प्रवक्ता सुजाता पॉल मौजूद रहीं. कांग्रेस पार्टी बंगाल की समृद्धि और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
