AMN. फरवरी का महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी नहीं हुई है. किसान अभी भी योजना की इस किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
यह किस्त कब जारी की जाएगी, इसके बारे में केंद्र सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की हर किस्त में लाभार्थियों को 2,000 रुपये देती है। यानी सरकार की ओर से हर साल किसानों को छह हजार रुपये दिये जाते हैं. यह किस्त हर चार महीने में जारी की जाती है.
पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त नवंबर में जारी की गई थी. 22वीं किस्त जारी होने का समय फरवरी में था. केंद्र सरकार द्वारा योजना की 22वीं किस्त फरवरी के शेष दिनों में या मार्च की शुरुआत में जारी की जाती है। अगर फरवरी माह में किस्त जारी नहीं हुई तो सरकार इसे होली के बाद जारी कर सकती है.
PC:नईदुनिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


