24 घंटे में खुला राज: महागठबंधन की सीटों पर मोहर, जानिए क्या होगा नया फॉर्मूला!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
24 घंटे में खुला राज: महागठबंधन की सीटों पर मोहर, जानिए क्या होगा नया फॉर्मूला!
मुकेश सहनी

महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा जल्द: मुकेश सहनी ने बताई नई तारीख, बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प

पटना: बिहार में महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सीट बंटवारे की घोषणा के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि महागठबंधन के भीतर सीटों का बटवारा लगभग तय हो चुका है और बुधवार शाम को गठबंधन के नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, साथ ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी तस्वीर साफ हो जाएगी. इससे पहले, सहनी ने दशहरा के अवसर पर इस घोषणा की उम्मीद जताई थी.

“साढ़े तीन साल पहले जो हुआ, उसका बदला लेने को तैयार हैं BJP से”

मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “साढ़े तीन साल पहले भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़कर हमें सत्ता से बेदखल कर दिया था. तभी से हमने यह ठान लिया था कि भाजपा को हराकर बिहार से बाहर करना है. हम लगातार इसी लक्ष्य को लेकर अपनी तैयारी कर रहे हैं. अब हम महागठबंधन के एक मजबूत साथी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे और भाजपा को बिहार की सत्ता से हमेशा के लिए बेदखल कर देंगे.”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए सहनी ने कहा, “कभी नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में एक बड़ा फैक्टर हुआ करते थे, लेकिन अब उनका वह प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो चुका है. 2015 में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का पद हासिल किया और 2020 में सिर्फ 43 सीटों के बावजूद भाजपा की मदद से सत्ता में आए. लेकिन इस बार यह इतिहास दोहराया नहीं जाएगा.”


अवेयर मीडिया नेटवर्क


कांग्रेस नेता ने पहले ही दे दिया था दो दिन में ऐलान का संकेत

रविवार को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई महागठबंधन की लगभग 5 घंटे लंबी बैठक में सभी घटक दलों के शीर्ष नेता उपस्थित थे. बैठक के बाद राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा था कि सीट बंटवारा पूरी तरह तय हो गया है और आगामी दो दिनों के भीतर इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *