तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमाई गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सुपरस्टार और ‘तमिझगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के अध्यक्ष विजय के खिलाफ नया शिकंजा कसा। सीबीआई ने अभिनेता को 15 मार्च 2026 को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में तलब किया है। यह पूरा मामला पिछले साल सितंबर में करूर की उस भयावह भगदड़ से जुड़ा है, जिसने पूरे प्रदेश को मर्माहत कर दिया था।
एजेंसी इससे पहले जनवरी में विजय से दो दौर की पूछताछ कर चुकी है। 9 मार्च को आए पिछले समन पर अभिनेता ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का हवाला देते हुए 15 दिनों की मोहलत मांगी थी। साथ ही, विजय ने यह अनुरोध भी किया था कि उनकी राजनीतिक व्यस्तताओं को देखते हुए पूछताछ दिल्ली के बजाय चेन्नई या तमिलनाडु के ही किसी दफ्तर में की जाए।
इसे भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict के बीच नेतन्याहू का बड़ा दांव, कहा- तेहरान की सत्ता जनता बदलेगी
सीबीआई ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए विजय को 15 मार्च को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का अंतिम आदेश दिया है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने द्रमुक (DMK) विधायक और पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को भी 17 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। बालाजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी मंशा साफ करते हुए कहा कि वह तय तारीख पर सीबीआई के समक्ष पेश होकर करूर त्रासदी पर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
इसे भी पढ़ें: LPG संकट के बीच एक्शन मोड में PM Modi, ससद भवन में हरदीप पुरी से की मुलाकात, जयशंकर भी रहे मौजूद
सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस संवेदनशील मामले की कमान एसआईटी से छीनकर सीबीआई को सौंपी गई थी। एजेंसी फिलहाल 27 सितंबर 2025 को करूर में विजय की रैली के दौरान हुए उस हादसे के पुख्ता सबूत जुटा रही है, जिसमें भगदड़ की वजह से 41 लोगों की जान चली गई थी और 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


