ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन: कुछ महीने पहले ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं। यह दावा किया जा रहा था कि ऐश्वर्या राय अपने ससुराल, यानी बच्चन परिवार का घर छोड़कर अपनी मां के साथ रहने चली गई हैं।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें
इसके साथ ही यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे को तलाक देने वाले हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ने चुप्पी साधे रखी और किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
प्रह्लाद कक्कड़ ने बताई ऐश्वर्या राय की सच्चाई
– अब, इन अटकलों को लेकर फिल्म जगत के जाने-माने एड फिल्ममेकर और ऐश्वर्या राय के करीबी माने जाने वाले प्रह्लाद कक्कड़ ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको बता दें कि प्रह्लाद कक्कड़ ऐश्वर्या राय को उनके मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं और उनके साथ उनका एक खास रिश्ता है।
– इसके अलावा, प्रह्लाद कक्कड़ उसी बिल्डिंग में रहते हैं जहाँ ऐश्वर्या राय की माँ रहती हैं। प्रह्लाद कक्कड़ ने खुलासा किया है कि ऐश्वर्या राय अपनी माँ के साथ इसलिए रह रही हैं क्योंकि उनकी तबीयत पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रही है।
– प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि अपनी माँ की देखभाल के लिए ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पिछले कुछ समय से उसी फ्लैट में रह रही हैं। वह बीच-बीच में अपने ससुराल, यानी ‘जलसा’ भी जाती रहती हैं। इसके अलावा, ऐश्वर्या और आराध्या से मिलने के लिए अभिषेक भी फ्लैट में आते-जाते रहते हैं।
‘ऐश्वर्या राय अपनी माँ का ख्याल रख रही हैं’
– प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया, “मैं जानता हूँ कि इन दिनों ऐश्वर्या राय अपनी माँ के साथ कितना समय बिताती हैं। बेटी आराध्या को स्कूल छोड़ने और लेने के बाद ऐश्वर्या अपनी माँ से मिलने ज़रूर जाती हैं। उनकी माँ के साथ बिताया गया हर पल उनके लिए बहुत अहम है।”
– प्रह्लाद कक्कड़ ने यह भी बताया है कि ऐश्वर्या राय अपने परिवार की बहुत परवाह करती हैं और उनकी यह आदत किसी भी तरह की अफवाह को खारिज करती है।
क्या जया बच्चन-श्वेता बच्चन से ऐश्वर्या राय को है परेशानी?
जब प्रह्लाद कक्कड़ से पूछा गया कि ऐसी खबरें थीं कि ऐश्वर्या राय अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन से परेशान होकर तलाक लेने की सोच रही थीं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “ऐसा कुछ भी सच नहीं है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के फेमस बच्चन परिवार की बहू हैं और अभी भी परिवार के साथ जिम्मेदारी से जुड़ी हुई हैं। तलाक की बातें बकवास हैं।”
क्यों तलाक की अफवाह पर चुप हैं अभिषेक-ऐश्वर्या?
– प्रह्लाद कक्कड़ ने आगे कहा, “अगर ध्यान दें तो न तो ऐश्वर्या राय और न ही अभिषेक बच्चन ने इन अफवाहों पर कभी कोई प्रतिक्रिया दी है। और ऐसा करना सही भी है। ऐश्वर्या राय ने हमेशा अपना सम्मान बनाए रखा है। यही वजह है कि कुछ पत्रकार उनसे जलन महसूस करते हैं।”
– जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी और साल 2011 में दोनों प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बने। तलाक की अफवाहों के बावजूद, अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ वेकेशन पर जाते नज़र आए हैं।
– आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में देखा गया था। वहीं, अभिषेक बच्चन ने कुछ दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ‘कालीधर लापता’ में काम किया था। फिलहाल, दोनों बेटी आराध्या की परवरिश में काफी व्यस्त चल रहे हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


