अविका गौर की दुल्हन सजी, मिलिंद चंदवानी कौन हैं टीवी की ‘बालिका वधू’ के असली दूल्हे?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
अविका गौर की दुल्हन सजी, मिलिंद चंदवानी कौन हैं टीवी की 'बालिका वधू' के असली दूल्हे?
Avika Gor: कौन हैं मिलिंद चंदवानी, जिनकी बींदणी बनी TV की 'बालिका वधू'? | Avika Gor-Milind Chandwani Wedding Today: Know who his TV's 'Balika Vadhu' real Husband, Details Hindi

अविका ‘बालिका वधू’ से ‘दुल्हन’ बनीं: टीवी की प्यारी आनंदी ने थामा मिलिंद का हाथ!

टीवी की सबसे प्यारी, क्यूट और खूबसूरत ‘बालिका वधू’ अब बड़ी हो गई हैं और असल ज़िंदगी में दुल्हन बन गई हैं! जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर टीवी शो ‘बालिका वधू’ की नन्ही आनंदी, यानी अविका गौर की, जिन्होंने 30 सितंबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी (34) से सात फेरे लिए।

यह जोड़ा पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। खास बात यह है कि अविका की शादी का जश्न उनके टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी दिखाया गया। अविका और मिलिंद की उम्र में 6 साल का अंतर है।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए अविका ने कहा था, “कई बार मुझे यह सच नहीं लगता और मैं खुद को याद दिलाती हूं कि यह वास्तव में हो रहा है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ऐसा जीवनसाथी मिला है जो मेरा साथ देता है, मुझे समझता है और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

‘मैं 2008 से दर्शकों की नज़रों में हूं’ (अविका गौर)

उन्होंने बताया कि दोनों परिवार भी इस शादी को लेकर उतने ही उत्साहित थे। 28 वर्षीय अभिनेत्री के लिए यह विवाह केवल एक भव्य समारोह नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत और भावनात्मक निर्णय था। अविका ने कहा, “मैं 2008 से दर्शकों की नज़रों में हूं। मुझे जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, वह अभिभूत करने वाला है।”

मेरी शादी बहुत भव्य होगी: अविका गौर

उन्होंने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा, “मैं हमेशा अपने माता-पिता से कहती थी कि या तो मैं कोर्ट मैरिज करूंगी जिसके बारे में किसी को पता नहीं चलेगा, या मेरी शादी बहुत भव्य होगी और पूरी दुनिया इसे मेरे साथ मनाएगी। अब यह सपना सच हो रहा है।”

कौन हैं अविका गौर के होने वाले पति मिलिंद चंदवानी?

आपको बता दें कि मिलिंद चंदवानी (34) सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं। वह एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एनजीओ ‘कैंप डायरीज’ के संस्थापक हैं। मिलिंद ने IIM अहमदाबाद से MBA किया है, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंफोसिस से की, जहाँ उन्होंने बतौर आईटी प्रोफेशनल काम किया है। वह 2019 में MTV ‘रोडीज़ रियल हीरोज़’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग ले चुके हैं, जहाँ से दर्शक उन्हें पहचानते हैं।



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *