AMN. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब भारतीय बाजार में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारतीय बाजार में इस फिल्म की कमाई 805 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है.
05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. वहीं अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों का भी शानदार अभिनय देखने को मिला है। SACNILC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते में 51.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
फिल्म ‘धुरंधर’ ने 38वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म धुरंधर भारतीय बाजार में 900 करोड़ रुपये के क्लब में भी एंट्री कर सकती है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की सफलता बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


