धर्मेंद्र की मौत का रहस्य: 89 की उम्र में गुजरे दिग्गज, लेकिन आखिर क्यों छाए रहे रहस्य और सवाल?
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली, लेकिन उनके निधन के बाद की घटनाओं ने प्रशंसकों और फिल्म जगत को एक अनसुलझी पहेली में डाल दिया है। न तो निधन की कोई आधिकारिक घोषणा हुई और न ही अंतिम दर्शन का अवसर मिला।
धर्मेंद्र के निधन पर रहस्य का पर्दा
धर्मेंद्र के निधन के बाद जो हुआ, उसने सभी को असमंजस में डाल दिया। न तो उनके जाने की कोई आधिकारिक सूचना दी गई और न ही अंतिम संस्कार के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक की गई।
राजकीय सम्मान से क्यों चूके पद्म भूषण धर्मेंद्र?
पद्म भूषण से सम्मानित होने के बावजूद, धर्मेंद्र को राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला? अचानक, खामोशी से और बेहद तेज़ी से हुए अंतिम संस्कार ने धर्मेंद्र की मृत्यु पर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आइए, जानते हैं वो 5 बड़े सवाल जो धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद चर्चा का विषय बन गए हैं।
धर्मेंद्र की मौत को लेकर उठ रहे ये 5 बड़े सवाल:
- धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन क्यों नहीं कराए गए?
- धर्मेंद्र के निधन की कोई आधिकारिक जानकारी परिवार की ओर से साझा नहीं की गई। सुबह से ही ब्रीच कैंडी अस्पताल से लेकर उनके घर के बाहर बढ़ती सरगर्मी ने प्रशंसकों को चिंतित कर दिया था, लेकिन अंतिम दर्शन के लिए न तो मीडिया को, न ही प्रशंसकों को और न ही फिल्म जगत के लोगों को आमंत्रित किया गया।
- अंतिम संस्कार के बाद ही आमिर Khan, Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan और अन्य सेलेब्रिटीज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्हें अपने चहेते सितारे के अंतिम दर्शन तक का मौका नहीं मिला।
- इतनी जल्दी क्यों हुआ अंतिम संस्कार?
- 24 नवंबर 2025 को दोपहर करीब एक बजे के आसपास खबरें आने लगीं कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है और उनके घर के बाहर एंबुलेंस खड़ी है। सुरक्षा बढ़ा दी गई। कुछ ही घंटों में पवन हंस श्मशान से अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आने लगीं। न कोई अंतिम यात्रा, न परिवार की ओर से आधिकारिक घोषणा और न ही मीडिया के लिए कोई विजुअल्स, ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक था।
- यह गौर करने वाली बात है कि 11 नवंबर 2025 को जब धर्मेंद्र की मौत की अफवाह उड़ी थी, तो परिवार ने उसे अपमानजनक बताते हुए खारिज कर दिया था। इसी वजह से 24 नवंबर 2025 को कई लोग खबर की पुष्टि करने से भी हिचक रहे थे।
- धर्मेंद्र को राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला?
- धर्मेंद्र न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि साल 2004 से 2009 के बीच बीकानेर से सांसद भी रहे थे। साल 2012 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- भारत सरकार के नियमों के अनुसार, पद्म अवार्डी के निधन पर आमतौर पर राजकीय सम्मान दिया जाता है। लेकिन धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में न तो गार्ड ऑफ ऑनर था और न ही कोई सरकारी प्रतिनिधि नजर आया था।
- मीडिया को भी श्मशान घाट में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे पुष्टि करना और भी मुश्किल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की सलामी नहीं सुनी।
- वेंटिलेटर पर होने के बावजूद धर्मेंद्र को घर क्यों लाया गया?
- 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक वीडियो में दिखाई दिया है कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इसके बावजूद, परिवार की ओर से बयान आया कि वह रिकवर कर रहे हैं।
- यदि धर्मेंद्र इतनी गंभीर स्थिति में थे, तो उन्हें अस्पताल से 12 नवंबर 2025 को डिस्चार्ज कैसे कर दिया गया? यदि वह सच में ठीक हो रहे थे, तो अचानक उनकी मौत कैसे हो गई? ये वही सवाल हैं जो अब प्रशंसक उठा रहे हैं।
- बेटियां अजिता और विजेता अंतिम संस्कार में क्यों नहीं दिखीं?
- जब धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और स्थिति गंभीर थी, उस समय बॉबी देओल तुरंत अपनी शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, उनकी बेटियां अजिता और विजेता विदेश से नहीं आई थीं। दोनों बेटियां अंतिम संस्कार की तस्वीरों में नजर नहीं आईं।
- जब परिवार जानता था कि एक्टर कई दिनों से ठीक नहीं थे, तो बेटियों को पहले क्यों नहीं बुलाया गया? प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें खबर समय पर दी गई या नहीं?
निधन के बाद बढ़ती चर्चा
धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार का चुपचाप और तेज़ी से किया गया अंतिम संस्कार अब भी लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है। प्रशंसक इस बात से दुखी हैं कि उन्हें अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम बार देखने का मौका भी नहीं दिया गया। उनके निधन ने जितना शोक छोड़ा है, उतने ही सवाल भी, जिनके जवाब अभी तलाशे जा रहे हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


