‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पिछले रिकॉर्ड्स को किया चकनाचूर!
एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है, और अपने पहले ही दिन शानदार कमाई करके इतिहास रच रही है। रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब वाहवाही बटोर रही है। सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं, और कई फिल्म पंडितों ने इसे ‘जबरदस्त’ बताया है।
‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ताबड़तोड़ कलेक्शन
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने अपने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में भारत में ₹18.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा शाम तक और बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से ‘द डिप्लोमैट’, ‘क्रेजी’, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, ‘बैडएस रवि कुमार’, ‘आजाद’, ‘लवयापा’, ‘इमरजेंसी’, ‘फतेह’ जैसी कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
आइए एक नज़र डालते हैं उन फिल्मों पर जिनके रिकॉर्ड ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने तोड़े:
- मिराई (हिंदी) – ₹1.75 करोड़
- द बंगाल फाइल्स – ₹1.85 करोड़
- परम सुंदरी – ₹7.37 करोड़
- कुली (हिंदी) – ₹4.5 करोड़
- सन ऑफ सरदार 2 – ₹7.25 करोड़
- धड़क 2 – ₹3.65 करोड़
- महावतार नरसिम्हा – ₹1.86 करोड़
- निकिता रॉय – ₹22 लाख
- मालिक – ₹4.02 करोड़
- आंखों की गुस्ताखियां – ₹35 लाख
- मेट्रो इन दिनों – ₹4.05 करोड़
- मां – ₹4.93 करोड़
- सितारे जमीन पर – ₹10.70 करोड़
- भूल चूक माफ – ₹7.20 करोड़
- केसरी वीर – ₹25 लाख
- कंपकंपी – ₹26 लाख
- द भूतनी – ₹1.19 करोड़
- फुले – ₹15 लाख
- ग्राउंड जीरो – ₹1.20 करोड़
- केसरी चैप्टर 2 – ₹7.84 करोड़
- जाट – ₹9.62 करोड़
- द डिप्लोमैट – ₹4.03 करोड़
- क्रेजी – ₹1.10 करोड़
- सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – ₹50 लाख
- मेरे हसबैंड की बीवी – ₹1.75 लाख
- बैडएस रवि कुमार – ₹3.52 करोड़
- लवयापा – ₹1.25 करोड़
- देवा – ₹5.78 करोड़
- इमरजेंसी – ₹3.11 करोड़
- आजाद – ₹1.50 करोड़
- फतेह – ₹2.61 करोड़
- देवा – ₹5.78 करोड़
- क्रेजी – ₹80 लाख
- रेड 2 – ₹18.25 करोड़
- जॉली एलएलबी 3 – ₹12.5 करोड़
- बागी 4 – ₹12 करोड़
यह भी पढ़ें- ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के एक्स रिव्यू: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मीडिया यूजर्स बता रहे शानदार, क्लाइमेक्स में खड़े होंगे रोंगटे, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू
अवेयर मीडिया नेटवर्क
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


