अवॉर्ड्स का शोर, सिनेमा का ज़ोर: ‘लापता लेडीज’ और ‘श्रीकांत’ छाए, ‘आर्टिकल 370’ की कहानी का सम्मान
बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में एक बार फिर अवॉर्ड्स का जलवा बिखरा, जहाँ ‘लापता लेडीज’ और ‘श्रीकांत’ जैसी फिल्मों ने अपनी छाप छोड़ी। राम संपत को ‘लापता लेडीज’ के शानदार म्यूजिक एल्बम के लिए बेस्ट म्यूजिक एल्बम का खिताब मिला, तो वहीं उभरती हुई प्रतिभा नितांशी गोयल ने ‘लापता लेडीज’ से ही बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार अपने नाम किया। अरिजीत सिंह की मखमली आवाज़ ने ‘सजनी’ (लापता लेडीज) को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिलवाया, जबकि मधुबंती बागची ने ‘स्त्री 2’ के ‘आज की रात’ गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का सम्मान जीता। ‘सजनी’ के बोलों को प्रशांत पांडे ने बड़ी खूबसूरती से पिरोया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट लिरिक्सिस्ट का पुरस्कार मिला।
‘श्रीकांत’ के राजकुमार राव को उनके दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चुना गया, और ‘लापता लेडीज’ की प्रतिभा रांटा ने भी बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का खिताब अपने नाम किया। ‘आर्टिकल 370’ की सशक्त कहानी के लिए आदित्य धर और मोनाली ठाकरको बेस्ट स्टोरी का पुरस्कार मिला। ‘लापता लेडीज’ की टीम एक बार फिर चमकी, जब स्नेहा देसाई को फिल्म के शानदार डायलॉग्स और स्क्रीनप्ले के लिए सम्मानित किया गया।
फिल्मफेयर क्रिटिक्स ने सुजित सरकार की ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स के रूप में सराहा, और रितेश शाह और तुषार शीतल जैन को इसी फिल्म के लिए बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले का पुरस्कार मिला। ‘लापता लेडीज’ ने अपने शानदार कॉस्टयूम डिजाइन के लिए भी दर्शन जालान को बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन का अवॉर्ड दिलवाया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


