पवन सिंह का नया ‘धमाका’ गाना मचा रहा धूम! फैंस बोले – ‘टीआरपी किंग’, ‘आग लगा दी’
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘धमाका’ के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। रिलीज़ होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गाने का पोस्टर पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा चुका था, और अब इसका धमाकेदार वीडियो सामने आ गया है।
‘धमाका’ की गूंज: पवन सिंह का नया गीत हुआ लॉन्च
पवन सिंह का बहुप्रतीक्षित गाना ‘धमाका’ आखिरकार रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बेहद शानदार हैं। इस गाने को ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है, और यह तेजी से वायरल हो रहा है।
दमदार अंदाज़ में दिखे पवन सिंह, शिल्पा राज की आवाज़ ने लगाए चार चाँद
इस गाने को जहाँ पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ दी है, वहीं उनके साथ जानी-मानी भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी मधुर आवाज़ का जादू चलाया है। वीडियो में पवन सिंह के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु नज़र आ रही हैं। काले outfits में पवन सिंह का दमदार लुक, माथे पर लाल टीका और उनके इंटेंस एक्सप्रेशंस फैंस को खूब भा रहे हैं।
त्रिशाकर मधु का ग्लैमरस अंदाज़, दर्शकों के लिए सरप्राइज
वहीं, त्रिशाकर मधु अपने वाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। हाथ में बंदूक लिए उनका बोल्ड अंदाज़ दर्शकों के लिए एक नया सरप्राइज है। इस नए गाने के बोल प्रिंस घन दुबे ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक शुभम राज GBR ने कंपोज किया है।
फैंस का प्यार, पवन सिंह पर बरसी बधाइयों की बौछार
पवन सिंह के नए गाने पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस अपने चहेते ‘पावर स्टार’ को बधाई दे रहे हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जियो पवन भैया, क्या धमाका किया है, तभी तो आपको टीआरपी किंग कहलाए जाते हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “पावर स्टार पवन सिंह आज फिर आग लगा दी। गाना एकदम कमाल है।”
एक और फैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पवन भैया का स्टाइल सबसे हटकर है। ये गाना 100 मिलियन व्यूज पार कर जाएगा।” लोगों के इन कमेंट्स से यह साफ पता चलता है कि पवन सिंह का यह नया गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और यह जल्द ही एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


