शिल्पा राव CM सोरेन से मिलीं, बादशाह ने सूजी आँखों संग किया ये पोस्ट!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
शिल्पा राव CM सोरेन से मिलीं, बादशाह ने सूजी आँखों संग किया ये पोस्ट!
सिंगर शिल्पा राव CM सोरेन से मिलीं और सूजी आंखों के साथ बादशाह ने तस्वीरें की पोस्ट

जैकी भगनानी ने साझा की ‘रहना है तेरे दिल में’ से जुड़ी अपनी खास यादें, असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी शुरुआत

मुंबई: अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने अभिनय सफर की एक अनमोल झलक पेश की। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के पोस्टर साझा करते हुए अपने करियर के शुरुआती दिनों की खट्टी-मीठी यादें ताजा कीं।

जैकी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर साझा करते हुए फैंस को उस दौर की यात्रा पर ले गए, जब वे पर्दे के पीछे, असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर सिनेमा की दुनिया में कदम रख रहे थे। इन पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी पहली फिल्म की यादें ताजा कीं, बल्कि उस वक्त के अपने संघर्ष और जुनून को भी दर्शाया।

अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, जैकी ने कैप्शन में लिखा, "मुझे कैमरा मिलने से पहले ही सिनेमा से प्यार हो गया था। मेरे पिता ऐसी कहानियां सुनाते थे जो लाखों लोगों के दिलों को छू लेती थीं। मैं बचपन से उनकी कहानियां सुनकर बड़ा हुआ।" उन्होंने आगे बताया, "’रहना है तेरे दिल में’ में मेरी छोटी सी भूमिका और असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी मेरे लिए एक खास अनुभव थी। हां, मैं लास्ट स्लाइड में ही हूं, उस वक्त मुझे नहीं पता था कि जॉ लाइन क्या होती है।" इस मजाकिया अंदाज़ में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की मासूमियत और सीखने की ललक को जाहिर किया।

बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रहना है, तेरे दिल में’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म में आर. माधवन, दिया मिर्जा और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं, और जैकी भगनानी ने भी इस फिल्म से अपने करियर का आगाज किया था।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *