AMN. भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली की जिंदगी दर्शकों को जल्द ही सिनेमा के पर्दे पर देखने को मिलेगी. उनके जीवन पर आधारित बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है.
पोस्टर में बॉलीवुड के स्टार एक्टर राजकुमार राव पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बेहद आइकॉनिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. रिलीज किए गए पोस्टर में फिल्म का नाम ‘दादा’ लिखा हुआ है. यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इसमें पूर्व भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली के बचपन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने, टीम इंडिया को नई पहचान दिलाने और क्रिकेट इतिहास के यादगार पलों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि पोस्टर रिलीज होते ही राजकुमार राव यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. कई यूजर्स ने कहा है कि राजकुमार राव सौरव गांगुली के रोल के लिए फिट नहीं हैं.
पीसी: इंस्टाग्राम
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें
(टैग्सटूट्रांसलेट)सौरव गांगुली
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


