जैश-ए-मोहम्मद का कबूलनामा: भारत पर हमले का सच आया सामने, पीएम मोदी का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पड़ा भारी!
धार, मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी के एक वायरल वीडियो का ज़िक्र कर पाकिस्तान को आईना दिखाया। उन्होंने कहा, “आज देश मां भारती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारी बहनों और बेटियों का सिंदूर मिटा दिया। हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया। हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, और इसकी पुष्टि खुद ये आतंकी कमांडर कर रहे हैं।”
मसूद अजहर का भारत के खिलाफ साजिश का कबूलनामा
वायरल वीडियो में मसूद इलियास कश्मीरी ने स्वीकार किया है कि मसूद अजहर ने अपनी करतूतों से भारत को अशांत किया है। उसने बताया कि अजहर ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित अपने अड्डे से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम दिया। कश्मीरी के अनुसार, अजहर दिल्ली और मुंबई में हुए हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में सीधे तौर पर शामिल था।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अजहर के परिवार का सफाया, जैश के ठिकानों को भारी नुकसान
जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी, जिहादियों को संबोधित करते हुए रो पड़ा। उसने बताया कि 7 मई को भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मसूद अजहर के परिवार वालों की मौत हो गई। चीख-चीख कर उसने कहा कि मसूद अजहर के छोटे बच्चों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इतना ही नहीं, इस ऑपरेशन में जैश के बहावलपुर मुख्यालय और जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह को भी भारी नुकसान हुआ।
पाकिस्तान के लिए नया सिरदर्द बना कश्मीरी का बयान
पाकिस्तान हमेशा यह दावा करता रहा है कि उसका आतंकवादियों से कोई लेना-देना नहीं है, और भारत उस पर झूठा आरोप लगाता है। लेकिन अब, जब जैश-ए-मोहम्मद का सरगना ही यह स्वीकार कर रहा है कि मसूद अजहर ने पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया, तो पाकिस्तान की सारी पोल खुल गई है।
कौन है मसूद इलियास कश्मीरी?
मसूद इलियास कश्मीरी जैश-ए-मोहम्मद का एक कमांडर है, जो भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों में शामिल रहा है। उसका जन्म पीओके में 1964 में हुआ था। वह पहाड़ी पंजाबी मूल का है। इस्लामाबाद से कॉलेज की पढ़ाई शुरू करने के बाद, उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर जेहादियों के गुट में शामिल हो गया था।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


