अखिलेश के अयोध्या दौरे पर मचा घमासान तो पप्पू यादव ने BJP को सुना दिया खरी खोटी

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
3 Min Read

AYODHYA NEWS ( awaremedia):  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाने वाले हैं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा। उनके इस कार्यक्रम को लेकर सत्ता पक्ष की ओर से उठ रहे सवालों के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपनी बात रखी है।

पप्पू यादव ने इस पूरे मामले पर राजनीति करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि राम मंदिर और भगवान राम की आस्था को किसी एक पार्टी या नेता से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर इस मुद्दे पर बार बार राजनीति क्यों की जा रही है। जब मुलायम सिंह यादव की सरकार थी तब पुलिस की गोली चली थी तो इसके लिए मुलायम सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया। लेकिन मंदिर के ताले खुलवाने के समय राजीव गांधी की भूमिका को भी याद रखना चाहिए।

दिल्ली में रविवार 8 नवंबर 2026 को मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि राम मंदिर के मामले में कई लोगों ने अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने राजीव गांधी का नाम लेते हुए कहा कि राम मंदिर से जुड़ी आस्था के साथ सबसे ज्यादा राजीव गांधी और दूसरे लोग खड़े रहे थे। उनका कहना था कि आज कुछ लोग इस पूरे मुद्दे का श्रेय खुद लेना चाहते हैं और बाकी लोगों के योगदान को भुला दिया गया है।

पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों को इतिहास भी याद रखना चाहिए। उनके इस बयान के बाद अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है।

अखिलेश यादव का 12 दिसंबर का अयोध्या दौरा अब राजनीतिक नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस यात्रा को लेकर सपा और बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी और बढ़ सकती है। फिलहाल पप्पू यादव के इस बयान ने राम मंदिर और अयोध्या की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *