15 जनवरी 1897: आज ही के दिन भारत माँ के वीर सपूत, ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। उन्हें कोटि-कोटि नमन!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
15 जनवरी 1897: आज ही के दिन भारत माँ के वीर सपूत, 'नेताजी' सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। उन्हें कोटि-कोटि नमन!
Amit Shah ने बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

अमित शाह की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि; बोस की वीरता की गाथाओं को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि प्रत्येक युवा को उनकी वीरता की गाथाओं के बारे में पढ़ना चाहिए और राष्ट्र की रक्षा करने के अपने संकल्प को मजबूत करना चाहिए।

शाह ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा कि बोस का नाम हमारे दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाता है।
उन्होंने कहा कि बोस ने युवाओं को संगठित किया और आजाद हिंद फौज के माध्यम से पहला सैन्य अभियान शुरू किया तथा 1943 में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराकर एक स्वतंत्र भारत की घोषणा की।

शाह ने कहा कि प्रत्येक युवा को नेताजी के जीवन और उनकी वीरता की कहानियों के बारे में पढ़ना चाहिए और राष्ट्र की रक्षा करने के अपने संकल्प को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने वाले नेताजी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत माता के महान सपूत बोस की स्मृति में पूरा भारत शुक्रवार को ‘पराक्रम दिवस’ मना रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि बोस ने जर्मनी से रूस और जापान तक हजारों किलोमीटर की यात्रा की, इस दौरान उन्होंने कई कठिनाइयों और संघर्षों का सामना किया। उन्होंने कहा कि यह भारत को मुक्त कराने के उनके अटूट संकल्प को दर्शाता है।

शाह ने कहा कि उनके बलिदान और महान व्यक्तित्व से आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र की स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और संप्रभुता के संघर्ष के लिए खुद को समर्पित करने के वास्ते प्रेरित होती रहेंगी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *