AMN. राजस्थान के अलवर जिलों में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात करीब 1 बजे चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक सड़क हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हुआ. यहां दिल्ली से कोटा जा रही एक कार में अचानक आग लग गई. इसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कार में सवार लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. इस हादसे में कार में सवार एमपी के श्योपुर निवासी 3 महिलाएं, एक लड़की और एक पुरुष समेत 5 लोग जिंदा जल गए।
कार चालक एमपी के श्योपुर निवासी विनोद कुमार ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, कार चालक भी 80 प्रतिशत तक जल गया। विनोद कुमार को इलाज के लिए अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे.
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)अलवर दुर्घटना(टी)एक्सप्रेसवे आग(टी)कार दुर्घटना(टी)कार में आग लग गई(टी)पांच जिंदा जल गए(टी)ड्राइवर गंभीर(टी)सड़क दुर्घटना(टी)दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे(टी)राजस्थान दुर्घटना(टी)पुलिस जांच(टी)अलवर समाचार हिंदी में(टी)नवीनतम अलवर समाचार हिंदी में
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


