AMN. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी टूट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज एक और राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दे दिया है. खबरों के मुताबिक, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने इस्तीफा देकर टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा सांसदों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है. कल सुष्मिता देव और उनसे पहले सुखेंदु शेखर रे ने राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी छोड़ दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक लोकसभा के 28 में से 20 और राज्यसभा के 13 में से 3 यानी कुल 23 सांसद तृणमूल कांग्रेस से अलग हो चुके हैं.
वहीं, बंगाल के 80 में से 58 टीएमसी विधायक भी अलग हो गए हैं. इस्तीफे के बाद प्रकाश चिक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता का फैसला बीजेपी के पक्ष में है. पार्टी ने वहां सरकार बनाई.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


