जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने दो साल बनाम पांच साल की बात करने वाली राज्य की भजनलाल सरकार पर भी बड़ी बात कही है. इस संबंध में अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि सरकार दो साल बनाम पांच साल की बात करती है. किसी ने मुख्यमंत्री को दो साल की तुलना पांच साल से करने की पर्ची थमा दी या ब्रीफ कर दिया। हमारे डेढ़ साल कोविड में बीते. इसके बावजूद हमने योजनाएं बनाईं और काम किया।’
इस संबंध में गहलोत ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि हमारी सरकार किन परिस्थितियों से गुजरी. सरकार गिरते-गिरते बची, वह भी इतिहास बन गया. कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में सरकारें हार गईं, लेकिन हमने राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया. 34 दिन तक होटल में रहे, एक भी विधायक हमें छोड़कर नहीं गया. आप सोच भी नहीं सकते कि उन्हें कितने ऑफर दिए गए.
हमारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है
इस दौरान अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि हमारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है. अन्नपूर्णा योजना अच्छी योजना थी. उस पर मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी फोटो लगी थी, आप उसे हटाकर भजनलाल जी की फोटो लगा सकते थे, लेकिन आपने योजना क्यों बंद कर दी? हर शहर और गांव में इंदिरा रसोई चल रही थी. मजदूर, छात्र, आम नागरिक और गरीब लोग वहां खाना खाते थे। अब वह योजना कमजोर हो गयी है और बंद हो गयी है.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


