जयपुर. मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ा बयान दिया है.
इस संबंध में पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना बीजेपी द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने का मामला है.
वे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं लड़ सकते। नामांकन फॉर्म रद्द करने के लिए जो तर्क दिए जा रहे हैं, वे मान्य नहीं हैं और एक तरह से कांग्रेस से सीट छीनने की साजिश है और यही वोट चोरी है जिसकी बात राहुल गांधी बार-बार करते हैं.
बीजेपी की इस साजिश के खिलाफ सभी दलों को बोलना चाहिए, जिस तरह से वह लोकसभा हो या राज्यसभा, अपना संख्या बल बढ़ाने के लिए पैंतरेबाजी कर रही है. कोई नहीं जानता कि अगला निशाना कौन होगा.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


