AMN. राजस्थान में तापमान फिर से बढ़ने लगा है. हालांकि राज्य के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग ने ऐसे संकेत दिये हैं. मौसम विभाग के मुताबिक कल से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है.
इस नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से कल से 14 जून तक राज्य के बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में तेज गति की धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आज मौसम सामान्य रह सकता है। स्थानीय मौसम तंत्र के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
इसके तहत राजधानी जयपुर के साथ-साथ अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. फिलहाल भीषण गर्मी और लू का खतरा बहुत कम है। दोपहर बाद जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन जिलों में भीषण गर्मी बढ़ रही है
वहीं, चूरू और श्रीगंगानगर में लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है. चूरू में पारा 44.6 डिग्री और श्रीगंगानगर में 46.4 डिग्री तक पहुंच गया है. इधर मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. बीकानेर में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुछ स्थानों पर तीव्र लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


