भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े और ओएमआर घोटाले के खुलासे पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- भजनलाल…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े और ओएमआर घोटाले के खुलासे पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- भजनलाल...
भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े और ओएमआर घोटाले के खुलासे पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- भजनलाल...

जयपुर. एसओजी द्वारा वर्ष 2018 की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं (प्रयोगशाला सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक) में हुए फर्जीवाड़े और ओएमआर घोटाले का खुलासा करने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि एसओजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2018 की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं (प्रयोगशाला सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक) में फर्जीवाड़े और ओएमआर घोटाले का खुलासा किया है.

यह मामला युवाओं के भविष्य और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में घोटाला सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि युवाओं के सपनों की हत्या है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मेरा सवाल है कि जब आपकी पार्टी भाजपा विपक्ष में थी तो उसने भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई से कराने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आते ही भर्ती से जुड़े एक भी मामले की जांच सीबीआई को क्यों नहीं दी गई?

क्या आप और आपकी सरकार राजस्थान के लाखों युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वाले अपने पसंदीदा कांग्रेस नेताओं को बचाना चाहते हैं? भर्ती में यह अनियमितता पूरे सिस्टम की विफलता और सरकारी तंत्र में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार का परिणाम है।

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *