पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर भजनलाल ने कहा- यह कालखंड भारत की विकास यात्रा का प्रतीक होगा…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर भजनलाल ने कहा- यह कालखंड भारत की विकास यात्रा का प्रतीक होगा...
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर भजनलाल ने कहा- यह कालखंड भारत की विकास यात्रा का प्रतीक होगा...

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में सीएम भजनलाल ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित 12 वर्षों का यह कालखंड एक ऐतिहासिक अध्याय है जो भारत की विकास यात्रा को नई दिशा और नया विश्वास देगा।

बीते वर्षों में सरकार ने ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करते हुए गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का काम किया है। सरकार की हर योजना का उद्देश्य यही रहा है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और उसे सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले।

यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10.5 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन का वितरण और जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक नल जल कनेक्शन प्रदान करके करोड़ों परिवारों का जीवन आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया गया है।

जन धन योजना, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी पहल गरीबों के सशक्तिकरण की मजबूत नींव बन गई हैं। सीएम ने इस संबंध में आगे कहा कि सेवा और सुशासन को समर्पित यह यात्रा 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार कर विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *