भिवाड़ी: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले, शव मानव कंकाल में तब्दील हो गए.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भिवाड़ी: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले, शव मानव कंकाल में तब्दील हो गए.
भिवाड़ी: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले, शव मानव कंकाल में तब्दील हो गए.

AMN. राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी में आज सुबह एक केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस फैक्ट्री में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई. इससे फैक्ट्री में 8 लोगों के जिंदा जलने की खबर है.

एक मजदूर के अभी भी फंसे होने की खबर है. आग इतनी भीषण थी कि मलबे से निकाले गए शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है. कई शव तो पूरी तरह जलकर मानव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. घटना की जानकारी एडीएम सुमिता मिश्रा ने दी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान इस आग लगने की घटना की जानकारी मिली. इसके बाद तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ-साथ पटाखे भी बनाए जाते थे. खुशखेड़ा व भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर कई अधिकारी मौजूद हैं.

फैक्ट्री में 3 से 4 जोरदार धमाके हुए

फैक्ट्री में आग की लपटें उठते ही कई कर्मचारी बाहर निकलने में कामयाब रहे. बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी वह कई महीनों से बंद थी. जानकारी यह भी सामने आई है कि इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में गत्ते का स्टॉक पड़ा हुआ है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में 3 से 4 जोरदार धमाके हुए. इसके बाद यहां आग लग गई. आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *