बिहार: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे ने ली मंत्री पद की शपथ.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बिहार: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे ने ली मंत्री पद की शपथ.
बिहार: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे ने ली मंत्री पद की शपथ.

AMN. बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट का विस्तार कर दिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जयसवाल, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई. कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15, जेडीयू के 13 और एलजेपी के दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा हम और आरएलएमओ से भी एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है.

कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी शामिल किया गया. शपथ समारोह में पहुंचने से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्रियों ने समूह में एक साथ शपथ ली। रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रामा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं.

गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए.

पीसी-नवभारतलाइव.कॉम

(टैग्सटूट्रांसलेट)नीतीश कुमार(टी)बिहार कैबिनेट मंत्री(टी)बिहार कैबिनेट मंत्री पूरी सूची(टी)बिहार कैबिनेट मंत्री


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *