AMN. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 85 फीसदी से ज्यादा छात्रों को सफलता मिली है. इसमें कुल 85.20 फीसदी छात्र पास हुए हैं. यह रिजल्ट पिछले साल से 3% कम है।
इस परीक्षा में कुल 94,028 छात्रों ने 90% से अधिक और 17,113 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 88.86% रहा है, जबकि छात्रों का रिजल्ट 82.23% रहा है. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है.
इस बार परीक्षा के लिए 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. छात्र अपना रिजल्ट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। विषयवार अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


