जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर अचानक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हैं. सीएम भजनलाल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. सीएम भजनलाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय आवास, शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नड्डा से मुलाकात के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी सार्थक संवाद किया।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मेट्रो विस्तार, शहरी यातायात और ऊर्जा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय आवास, शहरी मामले और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विकसित की जा रही बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और नई ट्रांसमिशन प्रणाली को मजबूत करने सहित ऊर्जा क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


