स्पोर्ट्स डेस्क. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही कीवी टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में जीत का खाता भी खोल लिया है.
मैच में 216 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 165 रनों पर ढेर हो गई. हालांकि इस मैच में शिवम दुबे ने अपनी तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.
उनसे तेज ये कारनामा सिर्फ युवराज सिंह (12 गेंद) और अभिषेक शर्मा (14 गेंद) ही कर सके. शिवम दुबे ने ईश सोढ़ी के एक ओवर में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए कुल 29 रन बटोरे. शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रन बनाए. इसमें उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए. हालांकि, उनकी ये पारी भी भारत को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा सकी.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


