
Coin Plant Care Tips: घर की हवा को शुद्ध और वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए इंडोर प्लांट्स एक बेहतरीन विकल्प होते हैं। ये न केवल ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं, बल्कि घर के इंटीरियर में भी चार चांद लगा देते हैं। इन्हीं में से एक बेहद लोकप्रिय पौधा है ‘क्वाइन प्लांट’ (क्रासुला)। इसे लगाना जितना आसान है, इसकी देखभाल करना भी उतना ही सरल है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट की तरह यह पौधा भी घर में सुख-समृद्धि और धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं, इसे लंबे समय तक स्वस्थ रखने के खास तरीके।
धूप का सही संतुलन
क्वाइन प्लांट वैसे तो घर के अंदर रखा जाता है, लेकिन इसकी पत्तियों की गहरी रंगत और चमक बरकरार रखने के लिए इसे दिनभर में कुछ घंटों की धूप दिखाना जरूरी है। बेहतर परिणाम के लिए इसे घर के ऐसे स्थान पर रखें जहां भरपूर प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा आती हो।
सिंचाई और जल निकासी
पानी की कमी इस पौधे को मुरझा सकती है, इसलिए नमी का ध्यान रखना आवश्यक है। क्वाइन प्लांट के लिए हमेशा ऐसे गमले का चुनाव करें जिसमें जल निकासी के लिए उचित छेद हों, ताकि पानी जमा न हो। इसकी जड़ों में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए, इसलिए जरूरत के अनुसार नियमित रूप से पानी देते रहें।
यह भी पढ़ें: Planting Tips: हरा भरा हो जाएगा बालकनी में रखा मनी प्लांट, बस गमले में डालनी होगी ये चीज
मिट्टी की गुणवत्ता
पौधे की तेज ग्रोथ और हरियाली के लिए मिट्टी का उपजाऊ होना बेहद जरूरी है। इसे गमले में लगाते समय साधारण मिट्टी के बजाय जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गोबर की खाद के मिश्रण का उपयोग करें। यह पोषक तत्वों से भरपूर पॉटिंग मिक्स पौधे को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।
कीटों से प्राकृतिक सुरक्षा
अक्सर पौधों में मकड़ी या छोटे कीड़े लग जाते हैं, जिनसे बचाव के लिए नीम का तेल रामबाण इलाज है। एक स्प्रे बोतल में पानी भरकर उसमें दो चम्मच नीम का तेल मिलाएं और समय-समय पर पौधे की पत्तियों पर छिड़काव करें। इससे पौधा कीड़ों से सुरक्षित और चमकदार बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Papaya Growing Tips: घर पर आसानी से उगाएं पपीते का पौधा, बाजार जाने की झंझट हो जाएगी खत्म
यह भी पढ़ें: Shimla Mirch Growing Tips: नहीं खरीदनी पड़ेगी शिमला मिर्च, गमले में इस आसान तरीके से उगाएं कैप्सिकम का पौधा
The post Coin Plant Care Tips: घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है चमत्कारी क्वाइन प्लांट, जान लें इसकी देखभाल का सही तरीका appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
