पुटकी में खौफ! आउटसोर्सिंग कंपनी के VP को गोलियों से भूना, मौके से फरार हुआ हमलावर
धनबाद, संजय कुमार रवानी:
धनबाद के मुनीडीह ओपी और मधुबन थाना क्षेत्र में संचालित इंदुकुरी आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी (54) उस वक्त बाल-बाल बचे जब एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोलियां बरसा दीं। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गया। घायल रेड्डी को फौरन धनबाद के असर्फी अस्पताल ले जाया गया।
गोलीबारी का आँखों देखा हाल:
जानकारी के अनुसार, हमलावर ने सामने से दो गोलियां दागीं। एक गोली कार के आगे के शीशे और बोनेट में जा लगी, जबकि दूसरी गोली कार के पिछले गेट को चीरती हुई पीछे सीट पर बैठे गोपाल रेड्डी की जांच को छूकर निकल गई।
आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत हैं गोपाल रेड्डी:
गोपाल रेड्डी करीब 20 दिनों से मधुबन (बाघमारा) स्थित इंदुकुरी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत हैं और मुनीडीह के बीसीसीएल गेस्ट हाउस में रह रहे हैं।
मंदिर दर्शन के दौरान हुआ हमला:
रेड्डी के ड्राइवर संजय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह, साहब (गोपाल रेड्डी) गेस्ट हाउस से कार में बैठकर पहले मुनीडीह ओपी के पीछे स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने गए। इसके बाद, वह बगल में स्थित काली मंदिर आए। मंदिर से निकलने के बाद जब रेड्डी सर कार में बैठे ही थे, तभी पहले से घात लगाए एक पैदल युवक ने गोली चलानी शुरू कर दी।
दो गोलियों के बाद भागा बदमाश:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गोलियां चलाने के बाद युवक ने अपनी बाइक स्टार्ट की और चेहरे पर गमछा बांधे तेजी से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (विधि व्यवस्था) मो. नौशाद आलम, मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी, पुटकी थाना इंस्पेक्टर मो. वाकर और केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस घटना का संबंध मधुबन (बाघमारा) में नव संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी (इंदुकुरी) से हो सकता है।
अन्य खबरें:
- रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
- दुर्गोत्सव पर मौसम का कहर, तेज हवाओं से 15 लाख का पंडाल धराशायी
- लोहरदगा में जंगली हाथियों का आतंक जारी, अधेड़ को कुचलकर मौत के घाट उतारा
- 100 कारतूस रखने वाले कांके के जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को किस आधार पर मिली जमानत?
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


