पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में दी ये जानकारी, कहा- खाड़ी में फंसे भारतीय…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में दी ये जानकारी, कहा- खाड़ी में फंसे भारतीय...
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में दी ये जानकारी, कहा- खाड़ी में फंसे भारतीय...

AMN. पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब दुनिया के देशों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अब इस तनाव को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज राज्यसभा में बयान दिया है. उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि हिंद महासागर में फंसे एक ईरानी जहाज को भी भारत ने शरण दी है. उन्होंने राज्यसभा को यह भी बताया कि मध्य पूर्व में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया के रास्ते निकाला जा रहा है। हमारी प्राथमिकता खाड़ी में फंसे भारतीयों की सुरक्षा है।

इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि मेरी 28 फरवरी और 5 मार्च को ईरान के विदेश मंत्री से बात हुई थी. ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनके तीन जहाज हिंद महासागर में थे. हमने ईरान के अनुरोध पर एक जहाज को आश्रय दिया। इसके लिए ईरान ने शुक्रिया भी अदा किया है. जयशंकर ने कहा कि भारत शांति का समर्थन करता है. हम नागरिकों की सुरक्षा के पक्ष में हैं. भारतीय दूतावास ने तेहरान में कई भारतीय छात्रों को बाहर स्थानों पर स्थानांतरित होने में मदद की है। भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया से भारत लौटने में मदद की गई है.

तेहरान में भारतीय दूतावास पूरी तरह से चालू है

आज राज्यसभा में भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि तेहरान में हमारा दूतावास पूरी तरह से चालू है और हाई अलर्ट पर है। हम इस समय भारतीय समुदाय की मदद के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में हमले को अंजाम दिया है. इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है.

पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *