यहाँ एक आकर्षक नया शीर्षक है:

गुवाहाटी का ट्रांसफॉर्मेशन: 121 किमी के रिंग रोड के साथ चेन्नई की टक्कर का बनेगा शहर, जानें क्या है खास

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
यहाँ एक आकर्षक नया शीर्षक है:
गुवाहाटी का ट्रांसफॉर्मेशन: 121 किमी के रिंग रोड के साथ चेन्नई की टक्कर का बनेगा शहर, जानें क्या है खास
Guwahati Ring Road Project: 121 KM का मेगा प्रोजेक्ट से गुवाहाटी बनेगा चेन्नई के टक्कर का शहर, जानें खासियत | Guwahati Ring Road Project 121 km mega project transform Guwahati par with Chennai assam news hindi

नॉर्थ ईस्ट की राजधानी को मिलेगी नई उड़ान

oi-Smita Mugdha

Updated: Saturday, January 24, 2026, 19:19 [IST]

Guwahati Ring Road Project: विकास की रफ्तार: असम में चुनावी सरगर्मियों के बीच बीजेपी राष्ट्रवाद और विकास योजनाओं के दम पर तीसरी बार सत्ता हासिल करने की उम्मीद में है। गुवाहाटी में मेट्रो समेत कई प्रोजेक्ट्स अमलीजामा पहन रहे हैं, लेकिन इन सब में ‘गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना’ एक गेम चेंजर साबित होने जा रही है, जो राज्य की राजधानी की तस्वीर बदल देगी।

तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव से जूझ रहे गुवाहाटी के लिए यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेहद अहम है। लगभग 121 किलोमीटर लंबी यह रिंग रोड न सिर्फ शहर के अंदरूनी ट्रैफिक को सुगम बनाएगी, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।

PM Modi ने रखी थी परियोजना की आधारशिला

इस मेगा प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत करीब ₹5,729 करोड़ से ₹5,800 करोड़ के बीच बताई गई है। इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसका 50 फीसदी हिस्सा असम सरकार वहन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर 2025 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू हो चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में यह अहम मुद्दा रहने वाला है।

Guwahati Ring Road Project: रिंग रोड को 3 हिस्सों में किया जाएगा विकसित

गुवाहाटी रिंग रोड को तीन प्रमुख हिस्सों में विकसित किया जा रहा है:

उत्तरी गुवाहाटी बाईपास: यह लगभग 56 किलोमीटर लंबा एक 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल ग्रीनफील्ड कॉरिडोर होगा, जो बैहाटा चरियाली से सोनापुर तक बनेगा।

NH-27 का चौड़ीकरण: दूसरे हिस्से में NH-27 के 8 किलोमीटर लंबे हिस्से को चौड़ा किया जाएगा। यहां मौजूदा 4-लेन बाईपास को बढ़ाकर 6-लेन किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक की भीड़ को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।

NH-27 का अपग्रेडेशन: तीसरे हिस्से में NH-27 के 58 किलोमीटर लंबे हिस्से का अपग्रेडेशन किया जाएगा, ताकि यातायात और अधिक सुचारू हो सके और पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिले।

Guwahati Ring Road Project Update: ब्रह्मपुत्र नदी पर बनेगा पुल

इस परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला 3 किलोमीटर लंबा नया पुल है। इसे नारेंगी-कुरुवा लिंक के नाम से जाना जाएगा। यह पुल गुवाहाटी के दोनों किनारों को तेज और सुरक्षित तरीके से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। बारिश के मौसम में पूरे शहर के लिए कनेक्टिविटी एक बड़ा मुद्दा रहती है, ऐसे में इस पुल के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Guwahati Ring Road Project News: दिसंबर 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

रिंग रोड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से BOT (Build-Operate-Toll) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे गेम चेंजर प्रोजेक्ट बताया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह रिंग रोड गुवाहाटी के आंतरिक ट्रैफिक दबाव को कम करने के साथ ही, पश्चिम बंगाल और बिहार से आने वाले भारी वाहनों को सिलीगुड़ी, शिलांग और पूर्वोत्तर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल होगी। इससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

  • Guwahati Metro News: गुवाहाटी को मिलेगा रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, Metro Neo तकनीक से बनेगी शानदार कनेक्टिविटी

  • Assam News: असम के लिए Davos से बड़ी सौगात लाए CM हिमंत बिस्वा, कृषि टेक्नोलॉजी से लेकर रोजगार में बंपर निवेश

  • Asom Mala 2.0: हाई-स्पीड कॉरिडोर से गुवाहाटी समेत नॉर्थ ईस्ट में बिछेगा सड़कों का जाल, ग्लोबल होगा असम!

  • Delhi Water Cut: दिल्ली में जल संकट! इन 28 इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी ठप, अभी भर लें बाल्टी

  • Week Off in Nepal: नेपाल में संडे को खुलते हैं स्कूल-दफ्तर, तब कौन सा दिन होता है वीक ऑफ?

  • Anupam Kher viral video: 70 साल के पिता अनुपम खेर को बेटे सिकंदर ने सरेआम जड़ा जोरदार थप्पड़, कही ये बात

  • ‘विधायक जी बेटी बीफ खा रही, पाकिस्तानी लड़के के साथ…’,हिंदूवादी EX-BJP MLA की बेटी की तस्वीर क्यों हुई वायरल

  • BJP की इस मुस्लिम नेता ने की है हिंदू से शादी, 15 साल में हुई थी यौन शोषण की शिकार, बिंदास है Love Story

  • सांसद शक्तिसिंह के भतीजे ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की ली जान, 2 महीने की शादी में आखिर ऐसा क्या हुआ?

  • Noida Techie Death Case: युवराज की मौत वाली जगह से जिंदा बचे ड्राइवर की आपबीती, सुनकर खौल जाएगा खून

  • Jay Mehta की दूसरी पत्नी Juhi Chawla की Riyadh में रहस्यमयी मुस्लिम बेटी? 58 की उम्र में चौंकाने वाला सच उजागर

  • Mumbai Mayor: कौन हैं ये महिला नगरसेवक, मुंबई की मेयर रेस में चल रहीं सबसे आगे, इनकी पार्टी और जाति क्‍या है?

  • Love Story: मुंबई मेयर बनने की राह पर Tejasvee को कैसे हुआ Abhishek से इश्क? LIVE कैमरे पर उजड़ी मांग

  • Yashaswinee Raje Singh कौन हैं, जो बीफ खाने के कांड में बहन Manaswinee संग फंसी? पिता हैं यूपी के BJP EX MLA

  • आखिर कैसे फंस गईं DSP Kalpana Verma? वर्दी पर लगा गद्दारी का तमगा,अब जाएगी नौकरी! इस सूचना को लीक करने का आरोप

English summary

Guwahati Ring Road Project 121 km mega project transform Guwahati par with Chennai assam news hindi


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *