AMN. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा नगरी कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ अहम संवाद किया. इस संबंध में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी भी दी है.
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक रिकवरी मैकेनिज्म बनकर रह गई है. जरा कल्पना करें – देश भर के परिवार सिर्फ NEET की तैयारी पर जितना पैसा खर्च करते हैं, वह भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से लेकर देश के कोने-कोने से लाखों युवा एक स्वर में कह रहे हैं- इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है। हर युवा अलग है, लेकिन सबकी कहानी एक ही है- या तो उन्हें सपने देखने नहीं दिए गए या जो सपने उन्होंने देखे थे वे टूट गए। ‘स्टूडेंट्स इको’ सिर्फ एक अभियान नहीं है – यह एक क्रांति है। हमें एक ऐसी प्रणाली बनानी होगी जो आपको बड़े सपने देखने का अधिकार दे और अपना जीवन गिरवी रखे बिना उन्हें हासिल करने में आपका समर्थन करे।
छात्रों की गूंज महारैली के रूप में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है:गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज कोटा की ऐतिहासिक धरती से युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए छात्रों की गूंज महारैली के रूप में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है. तमाम बाधाओं के बावजूद हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हजारों की संख्या में जुटे छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के बीच शिक्षा व्यवस्था की कमियों, पेपर लीक और व्यवस्थागत विफलताओं पर खुलकर चर्चा की.
यह कोई राजनीतिक मंच नहीं बल्कि सरकारी व्यवस्था का दंश झेल रहे लाखों युवाओं की बुलंद आवाज थी। राहुल गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया है कि उनके हक की ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


