क्रिकेट
oi-Amit Kumar
Updated: Sunday, January 18, 2026, 8:41 [IST]
IND vs NZ 3rd ODI: वनडे सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है! आज यानी 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक मुकाबले की जंग छिड़ने वाली है। मौजूदा समय में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में इंदौर का यह ‘सुपर संडे’ फाइनल मुकाबला सीरीज का विजेता तय करेगा और यह द्वंद्व और भी दिलचस्प हो गया है।
कप्तान गिल से बड़ी पारी की उम्मीद (IND vs NZ 3rd ODI)
भारतीय टीम ने वडोदरा में हुए पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर दबदबा बनाया था, लेकिन राजकोट में टीम की लय बिगड़ गई। टीम इंडिया की सबसे बड़ी मजबूती उनकी बल्लेबाजी है। कप्तान शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस सीरीज में अब तक दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। इंदौर के मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि गिल इस बार अपने अर्धशतक को बड़े शतक में बदलकर टीम की जीत सुनिश्चित करेंगे।
गेंदबाजी में करना होगा सुधार
हालांकि, भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय उनकी गेंदबाजी है। राजकोट में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे, जिसकी वजह से इंदौर में कम से कम एक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। भारत चाहेगा कि उनके गेंदबाज पावरप्ले और डेथ ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगाम कसें। शुरुआती हार के बाद कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी की है।
डेरिल मिचेल और काइल जैमीसन बन सकते हैं खतरा
पिछले मैच में डेरिल मिचेल के शानदार शतक ने न्यूजीलैंड को वापसी कराई। कप्तान मिचेल ब्रेसवेल की कप्तानी में टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। गेंदबाजी में काइल जैमीसन भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए वे इंदौर की उछाल भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। जैमीसन इस सीरीज में अब तक 5 विकेट ले चुके हैं।
भारत का रिकॉर्ड रहा है दमदार
होल्कर स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इतिहास पर नजर डाले तो यहां भारत का रिकॉर्ड बेदाग रहा है। वनडे फॉर्मेट में भारत यहां आज तक एक भी मैच नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 122 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 63 और न्यूजीलैंड ने 51 जीते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना यहां फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि खेल आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे बड़े स्कोर का पीछा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
U-19 वर्ल्ड कप: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
IND vs NZ: रविंद्र जडेजा का टाइम ओवर? अक्षर पटेल तैयार, ये 3 ऑल-राउंडर ले सकते हैं ‘सर’ की जगह!
IND vs NZ: इंदौर ODI के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! प्लेइंग इलेवन में होंगे ये 11 खिलाड़ी
Rohit Sharma को आखिर किसने कप्तानी से हटाया? गंभीर-अगरकर ने किया हिटमैन का अपमान! दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी
इंदौर वनडे से पहले बाबा की शरण में विराट कोहली, ताली बजाकर कीर्तन में लीन हुए किंग, वीडियो तेजी से वायरल
IND vs BAN: टॉस के वक्त ही भिड़ गए भारत-बांग्लादेश के कप्तान! क्यों नहीं मिलाया हाथ
वैभव सूर्यवंशी ने किया विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त, 14 साल की उम्र में उड़ा दिया गर्दा
Ravi Bishnoi Caste: जाट या राजपूत? क्या है रवि बिश्नोई की जाति? 29 कड़े नियमों को करते हैं फॉलो
कौन हैं विश्वराज जडेजा? क्या रवींद्र जडेजा के साथ सगे भाई का रिश्ता? 165 रन ठोक विजय हजारे में मचाया तहलका
IND vs BAN U19: तकरार के बीच टक्कर! भारत-बांग्लादेश महामुकाबला आज, जानें फ्री में लाइव देखने का जुगाड़
श्रेयस अय्यर को रातोंरात क्यों किया गया भारत की T20 टीम में शामिल? अचानक किए गए 2 बड़े बदलाव
Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 2.9 लाख के पार , 2026 में रॉकेट बनी सिल्वर, अब क्या है ताजा भाव
Indian return from Iran: ‘हालात कल्पना से भी ज्यादा खराब’, ईरान से लौटे लोगों ने क्या-क्या कहा?
MS Dhoni Meets Chandrashekhar Azad: धोनी और सांसद चंद्रशेखर आजाद के बीच क्या-क्या हुई बातचीत? वीडियो वायरल
Trump Greenland: ‘ग्रीनलैंड पर समर्थन नहीं दिया तो बर्बाद कर दूंगा इकोनॉमी’, ट्रंप ने दुनिया को दी खुली धमकी
English summary
IND vs NZ 3rd ODI Who will win the match know India vs New Zealand Head To Head Record
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


