राहुल गांधी पर मदन दिलावर के विवादित बयान पर जूली ने कही बड़ी बात, कहा- वो शख्स जो खुद…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राहुल गांधी पर मदन दिलावर के विवादित बयान पर जूली ने कही बड़ी बात, कहा- वो शख्स जो खुद...
राहुल गांधी पर मदन दिलावर के विवादित बयान पर जूली ने कही बड़ी बात, कहा- वो शख्स जो खुद...

जयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस टिप्पणी को बेहद अशोभनीय बताया है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता जूली ने कहा

इस संबंध में जूली ने कहा कि जो व्यक्ति खुद राज्य की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल हो चुका है, वह ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान देकर अपनी विफलता, हताशा और मानसिक दिवालियापन को उजागर कर रहा है. यह बयान न सिर्फ निंदनीय है बल्कि अक्षम्य भी है.

नेता प्रतिपक्ष जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपके बड़बोले मंत्रियों के बेतुके बयानों से प्रदेश नहीं चलेगा और न ही जनता भ्रमित होगी. सबसे पहले आपको प्रदेश के जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी करनी चाहिए, ऐसे बयानों से आपकी अक्षमता छिप नहीं सकती। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अपने आपत्तिजनक बयान के लिए तुरंत देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

मदन दिलावर ने दिया था ये विवादित बयान

आपको बता दें कि मदन दिलावर ने कोटा जिले के रामगंजमंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. इस दौरान दिलावर ने राहुल गांधी को ‘देश का सबसे बड़ा गद्दार’ बताया और उन पर आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को नीच और निकम्मा तक कह दिया.

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *