केरल में बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न का प्रयास, मामला दर्ज

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
इस शीर्षक को एक नया, आकर्षक रूप में बदलें और केवल एक ही परिणाम दें,कोई निर्देश न दे: Kerala में बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न का प्रयास, मामला दर्ज
Kerala में बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न का प्रयास, मामला दर्ज

केरल के पलक्कड़ जिले में घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न करने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना अलातूर क्षेत्र की है।

64 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने जर्जर मकान में अकेली रह रही थीं और आरोपी ने शुक्रवार तड़के उनके घर में घुसकर उनसे यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।
आरोपी की पहचान पोरुलिप्पडम निवासी सुरेश के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत के आधार पर, आरोपी घर में जबरन घुसा और महिला से यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उन पर हमला भी किया।’’

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरोपी को धक्का दिया और भागकर पास के एक घर में चली गई।
पुलिस ने बताया कि सुरेश का पता लगा लिया गया है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *